--> The Sarkari Naukri Blog: Sarkari Naukri Result 2022 : राजस्थान, यूपी और बिहार पुलिस में चल रही है भर्ती, यहां से करें चेक व अप्लाई

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

Sarkari Naukri Result 2022 : राजस्थान, यूपी और बिहार पुलिस में चल रही है भर्ती, यहां से करें चेक व अप्लाई

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022, REET Result 2022 : सरकारी नौकरी कैसे पाएं? किस परीक्षा का नोटिफिकेशन आया है, किसकी आंसर की, परीक्षा तिथि, कटऑफ या कौन कौन से रिजल्ट आए हैं,

ऐसे सभी अपडेट आप यहां से देख पाएंगे। बता दें, यूजीसी नेट फेज 2 और सीएसआईआर नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है, एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, जेईई एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम आ गया है, बीपीएससी 67वीं प्री परीक्षा का एडमिट कार्ड एक दो दिन में जारी होगा, सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट 15 सितंबर को आएगा, जबकि आंसर की आ चुकी है, सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन संपन्न हो चुका हे अब इसका रिजल्ट आना बाकी है।

एसएससी हेड कांस्टेबल दिल्ली पुलिस परीक्षा का एडमिट कार्ड कुछ दिनों में जारी कर दिया जाएगा, यूपी बीएड व नीट यूजी परीक्षा दोनों की काउंसलिंग डेट की घोषणा कभी भी की जा सकती है। दूसरी तरफ यदि रेलवे भर्ती की बात करें, तो अब फेज 4 की परीक्षा शुरू होने वाली है, जिसके लिए 15 सितंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

Sep 14, 2022  |  10:42 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - CUET UG 2022 के परिणाम 15 सितंबर तक

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2022 के परिणाम 15 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए जाने की संभावना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने शुरू में CUET 2022 को दो चरणों में विभाजित किया था। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ियों के कई उदाहरणों के कारण, इसे बाद में छह चरणों में विभाजित किया गया था और पहली बार CUET 4 सितंबर को समाप्त हुआ था।

Sep 14, 2022  |  10:41 AM (IST)
Sarkari Result Live - जारी हो गया सीएसआईआर यूजीसी संयुक्त नेट प्रवेश पत्र

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency (NTA)) ने सीएसआईआर यूजीसी संयुक्त नेट प्रवेश पत्र 2022 13 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट- csirnet.nta.nic.in पर जारी किया। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी संयुक्त नेट परीक्षा जून-2022 16 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

Sep 14, 2022  |  10:39 AM (IST)
Sarkari Naukri Result 2022 Live - जारी हो गया एमएचटी सीईटी एमपीईडी परिणाम

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने आधिकारिक वेबसाइट- cetcell.mahacet.org पर MAH CET MPEd Exam 2022 घोषित की है। उम्मीदवार अब अपने एमएचटी सीईटी एमपीईडी परिणाम 2022 को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके देख सकते हैं।

Sep 14, 2022  |  10:20 AM (IST)
Sarkari Result Live - जारी होने वाले हैं सीबीएसई सैंपल पेपर 2023

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही आगामी कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई सैंपल पेपर 2023 जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों ने अभी तक सैंपल पेपर जारी करने के लिए एक विशिष्ट तारीख और समय साझा नहीं किया है। सीबीएसई सैंपल पेपर 2023 अपलोड होने के बाद, उम्मीदवार उन्हें आधिकारिक वेबसाइट - www.cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। 

Sep 14, 2022  |  09:47 AM (IST)
Sarkari Naukri Result 2022 Live - वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड ने जारी किया अपडेट

तमिलनाडु वर्दीधारी सेवा भर्ती बोर्ड, TNUSRB भर्ती 2022 (Tamil Nadu Uniformed Service Recruitment Board, TNUSRB recruitment 2022) परीक्षा तिथि ग्रेड 2 पुलिस कांस्टेबल, ग्रेड 2 जेल वार्डन और फायरमैन पदों के लिए जारी की गई है। जारी TNUSRB शेड्यूल के अनुसार, उपरोक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 27 नवंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।

Sep 14, 2022  |  09:14 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - APTET 2022 परिणाम आज

स्कूल शिक्षा विभाग, आंध्र प्रदेश (Department of School Education, Andhra Pradesh) द्वारा APTET 2022 परिणाम आज, 14 सितंबर, 2022 को जारी करने की उम्मीद है। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, AP TET परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - aptet.apfcss.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Sep 14, 2022  |  08:28 AM (IST)
Sarkari Naukri Live - रिजल्ट से पहले खोली गई सुधार विंडो


कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 रिजल्ट कल, 15 सितंबरए 2022 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक नए नोटिस के अनुसार परिणाम से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खोल दी है। जो लोग सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में अपना विवरण को एडिट करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट . बनमजण्ेंउंतजीण्ंबण्पद पर ऐसा कर सकते हैं।

Sep 14, 2022  |  07:48 AM (IST)
त्योहारी सीजन के लिए छुट्टियों की घोषणा

आगामी त्योहारी सीजन के लिए भी तेलंगाना स्कूल हॉलिडे 2022 की घोषणा की गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सरकार ने 26 सितंबर, 2022 से तेलंगाना के सभी स्कूलों में दशहरे की छुट्टियों की घोषणा की है। 

Sep 14, 2022  |  06:47 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - CUET 2022 रिजल्ट कल

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET 2022 रिजल्ट कल, 15 सितंबर, 2022 को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक नए नोटिस के अनुसार, NTA ने अब परिणाम से पहले सभी उम्मीदवारों के लिए CUET UG सुधार विंडो खोल दी है। जो लोग सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में अपना विवरण एडिट करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर ऐसा कर सकते हैं।

Sep 14, 2022  |  12:31 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - रीट का रिजल्ट आज

रीट 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 14 सितंबर 2022 को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Sep 13, 2022  |  11:51 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। UPHSEC ने अपने यहां पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Sep 13, 2022  |  11:21 PM (IST)
Rajasthan Police Constable Physical Test - राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के फिजिकल टेस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड इस माह के अंत तक पीईटी व पीएसटी टेस्ट आयोजित करेगा। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल के पदों पर किया जाएगा।

Sep 13, 2022  |  10:57 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर अकाउंटेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपीपीसीएल के अकाउंटेंट के पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Sep 13, 2022  |  10:55 PM (IST)
Hindi Diwas Speech 2022 - हिंदी दिवस में कुछ ही देर

प्रत्येक वर्ष 4 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी ना केवल महज भाषा है बल्कि यह संपूर्ण भारत को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोए हुए है। हिंदी दिवस में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। 

Sep 13, 2022  |  10:25 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा

केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। हालांकि इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी नौकरी को लेकर बड़ी घोषणा करने वाले हैं।

Sep 13, 2022  |  09:56 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Sep 13, 2022  |  09:30 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - लाइनमैन के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लाइनमैन की रिक्तियों को भर ाजाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Sep 13, 2022  |  08:59 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - रीट का रिजल्ट

रीट 2022 के रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थी लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि, कल यानी 14 सितंबर 2022 को हिंदी दिवस के अवसर पर रीट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Sep 13, 2022  |  08:30 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

सीमा सुरक्षा बल ने अपने यहां पर कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बीएसएफ के कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारि वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Sep 13, 2022  |  07:59 PM (IST)
Hindi Diwas Speech 2022 - हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्तियां

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपने यहां पर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों में हिंदी ट्रांसलेटर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();