--> The Sarkari Naukri Blog: Sarkari Naukri Result Live: स्टेट बैंक, हिमाचल पीएससी समेत अनेक विभागों में बंपर भर्ती, मिलेगा शानदार वेतन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

Sarkari Naukri Result Live: स्टेट बैंक, हिमाचल पीएससी समेत अनेक विभागों में बंपर भर्ती, मिलेगा शानदार वेतन

 Sarkari Result Naukri 2022 Live: अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है तो आप हमारे इस लाइव ब्लॉग की मदद से विभिन्न सरकारी भर्तियों और रिजल्ट के बारे में सभी जरूरी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। इन विभागों में आवेदन कर के आप बेहतरीन पद और सैलरी दोनों ही प्राप्त कर सकते हैं। 

 

लाइव अपडेट

04:18 PM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 
  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर, होम पेज पर, उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  • आवेदन भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • उम्मीदवारों को फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फिर, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें और फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
02:47 PM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri Live : शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए यह 43 वर्ष है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 550 रुपये और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये जमा करने होंगे।
02:24 PM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होनी है भर्ती

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 772 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को राज्य के 12 विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
01:23 PM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन जल्द से जल्द  जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर जमा कर लें। 
12:42 PM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: 700+ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड/JKSSB की ओर से 700 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती जारी की गई है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 14 सितंबर, 2022 को निर्धारित है। 
11:42 AM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
10:46 AM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri Live Result: ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा 08 अक्तूबर, 2022 को संभावित है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि 01 अक्तूबर, 2022 है। 
 
10:11 AM, 14-Sep-2022

Govt Job 2022: इतने पदों पर है भर्ती

स्टेट बैंक की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 30 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के तहत मैनेजर से लेकर असिस्टेंट मैनजर समेत विभिन्न पद शामिल है।
09:57 AM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri Live 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी की गई स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 सिंतंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
09:37 AM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri Live: स्टेट बैंक में निकलीं स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर भर्ती,

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/careers पर जाकर जमा कर सकते हैं।

 
09:13 AM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 100 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
08:50 AM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक होंगे आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है।
08:43 AM, 14-Sep-2022

Sarkari Naukri Result Live: स्टेट बैंक, हिमाचल पीएससी समेत अनेक विभागों में बंपर भर्ती, मिलेगा शानदार वेतन

Sarkari Result Naukri 2022 Live: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  hppsc.hp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

No comments:

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();